फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन मार्कशीट और डिग्री का तोहफा देगी यूनिवर्सिटी

Sun, 01 Oct 2017 01:10 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्रों को नए साल पर ऑनलाइन मार्कशीट और डिग्री का तोहफा मिल जाएगा छात्र कहीं से भी अपनी मार्कशीट और डिग्री निकाल सकेंगे। इतना ही नहीं सरकारी विभाग या कोई भी प्राइवेट कंपनी नियुक्ति से पहले संबंधित अभ्यर्थियों की मार्कशीट और डिग्री का सत्यापन भी ऑनलाइन कर सकेंगी। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी की तरप कदम बढ़ा दिया है। साल के आखिर तक यह व्यवस्था शुरू करने की तैयारी है। दूसरी तरफ यूजीसी ने इसका पोर्टल भी शुरू कर दिया है।
छात्रों को ऑनलाइन शैक्षणिक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी शुरू की है। विभिन्न एजेंसियां इस काम में लगी हैं। एजेंसी के माध्यम से संबंधित विश्वविद्यालय की मार्कशीट और डिग्री पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएंगी। छात्रों को एक आईडी और पासवर्ड मिलेगा जिससे वे कहीं भी और कभी भी दस्तावेजों की डुप्लीकेट कॉपी निकाल सकेंगे। डुप्लीकेट कॉपी के लिए उन्हें विश्वविद्यालय कैंपस आने की जरूरत नहीं होगी और सरकारी विभागों तथा कंपनियों में नौकरी करने वालों के दस्तावेजों का सत्यापन भी इसी पोर्टल से हो सकेगा। विश्वविद्यालय सीबीएसएल एजेंसी के माध्यम से अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र ऑनलाइन करने की तैयारी में है। एजेंसी एक बार प्रेजेंटशन भी दे चुकी है। अक्तूबर में प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी है। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन चाहता है कि ऐसा सिस्टम हो कि डुप्लीकेट कॉपी निकालने पर कुछ पैसा उनको मिले, क्योंकि विश्वविद्यालय का काफी रेवेन्यू इसी से जनरेट होता है। फिलहाल अक्तूबर में एजेंसी को बुलाया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि दिसंबर तक यह व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजीसी के पोर्टल की स्थित
देश के 152 विश्वविद्यालय हो चुके हैं पंजीकृत
6312 छात्रों का हो चुका है रजिस्ट्रेशन

वर्जन
डुप्लीकेट मार्कशीट और डिग्री की फीस का पेच फंस रहा था, उसको लेकर एजेंसी से बात हुई है। उम्मीद है इसी साल के आखिर तक एनएडी में पंजीकरण हो जाएगा। उसके बाद छात्रों को ऑनलाइन मार्कशीट और डिग्री पोर्टल से मिल सकेगी।
- महेश कुमार, परीक्षा नियंत्रक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें