फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने यूजीसी नेट में पाई सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। यूजीसी नेट व जेआरएफ परीक्षा परिणाम में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने कामयाबी का परचम लहराया है। इसमें विधि विभाग के 10 विद्यार्थियों ने नेट व 10 छात्र-छात्राओं ने नेट-जेआरएफ उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन

मीडिया सेल प्रभारी डॉ. अमित सिंह के अनुसार एलएलएम के विद्यार्थियों में मोहम्मद आकाश, कुमारी आयुषी, आयुषी चौधरी, गुलाम जिलानी, आराध्या गुप्ता, सौम्या यादव, आदित्य शुक्ला, सामिष्ठा ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं, साइबर लॉ के छात्र अंकित सक्सेना ने पीएचडी के लिए क्वालीफाई किया। शिक्षा विभाग अध्यक्ष प्रो. संतोष अरोरा के अनुसार विभाग से तान्या हसन, सपना चौहान ने नेट-जेआरएफ व यशपाल सिंह, शालिनी कुमारी, अचल प्रताप, विजय सिंह, नाजरीन, इकरा आजम, दीक्षा चौधरी ने नेट उत्तीर्ण किया है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी उच्च शिक्षा में असिस्टेंट प्रोफेसर व पीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. केपी सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संकायाध्यक्ष प्रो. एके सिंह, विधि विभागाध्यक्ष डॉ. अमित सिंह ने विद्यार्थियों के उन्नत भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें