रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पहली प्रवेश प्रक्रिया पहली मार्च से शुरू हो रही है। छात्र एमएड, एलएलबी, एलएलएम और एमएससी के आवेदन फार्म पहली से ऑनलाइन ही भरे जाएंगे। 15 मई को एलएलबी, एलएलएम और एमउ की प्रवेश परीक्षा होगी। वहीं, एमएससी की प्रवेश परीक्षा 21, 22 और 23 मई को होगी। 15 दिन पहले ही शेड्यूल प्रस्तावित कर लिया गया था। अब इसे कुलपति ने भी मंजूरी दे दी है। इसलिए, विद्यार्थी पहली मार्च से ही फार्म भरने को तैयार हो जाएं। विश्वविद्यालय में पहली बार इतनी जल्दी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो रही है। विद्यार्थियों को समय से इसकी जानकारी हो जाए, इसके लिए विश्वविद्यालय दो दिन विज्ञापन भी जारी कर देगा।
हम पूरा प्रयास कर रहे हैं कि मार्च में आवेदन फार्म भरने के बाद मई में प्रवेश परीक्षा हो जाए और जुलाई में काउंसलिंग शुरू हो जाए। समय से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी तो सत्र भी नियमित हो जाएगा।
- डॉ. एसएल मौर्य, कुलसचिव, रुहेलखंड विश्वविद्यालय