फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी लड़कों के विश्वविद्यालय में इंट्री पर रोक लगाने की मांग

Sun, 23 Aug 2015 01:55 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में छात्र के साथ मारपीट मामले में अंबेडकर छात्र सभा के कार्यकर्ता और पीड़ित छात्र के अभिभावक रजिस्ट्रार से मिले। उन्होंने रजिस्ट्रार से कहा कि अगर बाहरी लड़के विश्वविद्यालय के अंदर आकर मारपीट करेंगे तो छात्र हथियार रखने को मजबूर होंगे। नहीं तो विश्वविद्यालय में बाहरी छात्रों को आने से रोका जाए।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को कैंटीन में बाहरी लड़कों ने धारदार हथियारों से एमए साइकोलॉजी के एक छात्र पर हमला कर घायल कर दिया था। इसकी एनसीआर बारादरी थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन विश्वविद्यालय को इसका पता ही नहीं चला। चीफ प्रॉक्टर का कहना था कि ऐसी कोई घटना ही नहीं हुई। इसके विरोध में अंबेडकर छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने रजिस्ट्रार को ज्ञापन देकर कहा कि जल्द ही बाहरी लड़कों के विश्वविद्यालय में आने पर प्रतिबंध लगे, नहीं तो सभी छात्र अपने साथ हथियार लेकर आएंगे। रजिस्ट्रार ने आश्वासन दिया कि कुलपति से बातचीत कर निर्णय लिया जाएगा।
इस मौके पर अंबेडकर छात्र सभा के जिला प्रभारी जोगेंद्र सिंह, पीड़ित छात्र अमन शुक्ला के पिता अतुल शुक्ला, आलोक शुक्ला, चंदन शुक्ला, महावीर, विनोद गंगवार, हितेश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें