फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Mishra Comment on Rakesh Tikait: 'दो कौड़ी का आदमी है राकेश टिकैत', केंद्रीय मंत्री टेनी के बिगड़े बोल

Tue, 23 Aug 2022 10:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

सोमवार को समर्थकों के सामने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि चाहे जितने राकेश टिकैत यहां आएं। राकेश टिकैत को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं, वो दो कौड़ी का आदमी है।
विज्ञापन
गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले में संयुक्त किसान मोर्चा के तीन दिवरीय धरने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर विवादित बयान दिया है। टेनी ने राकेश टिकैत को दो कौड़ी का आदमी बताया है।
विज्ञापन


सोमवार को समर्थकों के सामने केंद्रीय मंत्री टेनी ने कहा कि चाहे जितने राकेश टिकैत यहां आएं। राकेश टिकैत को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं, वो दो कौड़ी का आदमी है। कई बार होता है कि कुत्ते सड़क पर भौंका करते हैं, कई बार गाड़ी के पीछे दौड़ा करते हैं। यह उनका स्वभाव होता है। तो इसके लिए मैं कुछ नहीं कहूंगा। 

जिसका जो स्वभाव होता है उसके अनुरूप वह व्यवहार करता है। लेकिन हमारे लोगों का ऐसा स्वभाव नहीं है। राकेश टिकैत की इसी से राजनीति चलती है, इसी से उनकी रोजी रोटी चलती है तो वह चलाएं। समय पर उसका जवाब दिया जाएगा। आप सबकी ताकत की वजह से मैं आप लोगों को निराश नहीं होने दूंगा। 
विज्ञापन


दो कौड़ी के आदमी राकेश टिकैत के बारे में सब जानते हैं, जिसने दो बार चुनाव लड़ा और हार गया तो ऐसा व्यक्ति जब किसी का विरोध करता है तो उसका कोई मतलब नहीं होता और ऐसे व्यक्ति को जवाब देना भी मैं उचित नहीं समझता। कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कोई गलत काम नहीं किया, जिससे दुनिया की कोई ताकत आपको निराश नहीं कर सकती। 
 
विज्ञापन

'यहां कुछ बेवकूफ टाइप के पत्रकार हैं'

मैं सच के लिए लड़ रहा हूं। सत्य कभी हारता नहीं है। कई पत्रकार भी अपने यहां के हैं, बेवकूफ टाइप के पत्रकार हैं जो अपने को पत्रकार कहते हैं और उल्टी सीधी बातें करते हैं, अपने को पत्रकार कहते हैं, पत्रकारिता से उनका कोई लेना देना नहीं होता। ऐसे लोग भ्रम फैलाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें