मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
केंद्रीय मंत्री ने मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी और तहसीलदार से निष्पक्ष जांच करने को कहा। उन्होंने पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि कोई कितना भी रसूख वाला क्यों न हो, उससे दबने की जरूरत नहीं है। उन्होंने पीड़ित परिवार को बताया कि वह आज ही जिलाधिकारी अविनाश कुमार सिंह से भी इस मामले पर बात करेंगे।
जमीन विवाद का लंबा इतिहास
भाग सिंह ने बताया कि 1964 में समझौते के तहत जमीन हरप्रिया के नाम हुई थी। 1970 में उच्च न्यायालय ने एक याचिका खारिज कर दी थी। 1999 में डीडीसी बरेली ने हरप्रिया के पक्ष में फैसला दिया। हालांकि, 2015 में 1999 के आदेश के तहत भगवान सिंह को कब्जा मिला। 2019 में उच्च न्यायालय ने भगवान सिंह का कब्जा बरकरार रखा था।