फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: हिमाचल प्रदेश से लौटा महिपाल, घर के दरवाजे पर बनाई मजार जैसी संरचना, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Thu, 26 Nov 2026 01:57 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मीरगंज (बरेली)

सार

मीरगंज इलाके में हिमाचल प्रदेश से लौटे एक ग्रामीण ने अपने घर पर मजार जैसी संरचना बनाई, जिससे गांव में हंगामा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। ग्रामीण को समझाया। 
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जताया विरोध - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के मीरगंज इलाके में हिमाचल प्रदेश से लौटे एक ग्रामीण की अजीबोगरीब हरकत से गांव वाले दंग रह गए। गांव में भीड़ जुटने और हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शुरू में मामला सांप्रदायिक लग रहा था लेकिन जांच में पता लगा कि हिंदू समुदाय के शख्स ने ही ये सब किया है। पुलिस उससे पूछताछ की और समझाकर वापस चली आई। 

विज्ञापन
Trending Videos

ग्रामीणों के मुताबिक, गांव समसपुर निवासी महिपाल पांच साल पहले मजदूरी करने हिमाचल प्रदेश गया था। वहां से लौटकर वह घर आया तो बुधवार को घर के दरवाजे पर मजार के आकार की संरचना बनाकर उस पर हरी चादर डाल दी। वहां वह भगवा कपड़े पहनकर बैठा और ध्यान करने लगा। ग्रामीणों व करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने उसका विरोध किया कि जब वह हिंदू है तो इस तरह मजार जैसी जगह क्यों बनाई है? तब वह झगड़ा करने लगा। उसने कहा कि वह सभी धर्मों को मानता है, उसकी मर्जी है। 
विज्ञापन

सीओ ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने उस संरचना को तोड़ दिया। लोगों ने यहां हनुमान प्रतिमा रखकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने भी निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों पक्ष से बात की। सीओ ने बताया कि महिपाल का मानसिक रोग का इलाज भी चल चुका है। वह यह चाहता है कि धार्मिक स्थल बनाकर वहां आने वाले चढ़ावे से अपनी आजीविका चलाए। हालांकि उसे समझा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें