फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: केंद्रीय मंत्री ने 510 दिव्यांगों को बांटे उपकरण

विज्ञापन
बहेड़ी आशा वर्कों को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद
विज्ञापन
बहेड़ी। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने 510 दिव्यांगों को सरकार की योजना के तहत करीब 510 उपकरण भेंट किए। इसके बाद सिंह गोटिया स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आशा वर्कर और संगिनी सम्मेलन में शामिल होते हुए वहां करीब 463 महिलाओं को प्रेशर कुकर बांटे। इस दौरान उन्होंने सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री वाणिज्य, उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी जितिन प्रसाद सरकार की राष्ट्रीय वयो श्री योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगजनों की समस्याओं को सुना और बताया कि सरकार की मंशा है कि सभी को एक समान रूप से विकास के लिए लेकर चला जाए। उसी के तहत जो उपकरण बेहद कीमती है। उनको खरीद पाना कभी-कभी संभव नहीं हो पाता। इसलिए सरकार ने इस योजना के तहत निशुल्क उपकरण देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया है।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अमरिंदर सिंह गोल्डी, शेरगढ़ प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी, नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि जायसवाल के पति अजय जायसवाल बॉबी, गन्ना समिति के डायरेक्टर चौधरी ओमवीर सिंह, सरदार मेजर सिंह, चौधरी आराम सिंह, सुनील गंगवार, जयेंद्रपाल सिंह, महेश शर्मा, आसेराम गंगवार, ललित शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राहुल गुप्ता ने किया। संवाद
विज्ञापन


गन्ने का भुगतान न मिलने पर जताई नाराजगी
उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना भाजपा पदाधिकारी नईम अहमद ने केसर चीनी मिल द्वारा किसानों का भुगतान अभी तक अदा न किए जाने का मुद्दा रखा, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने सख्त नाराजगी जताते हुए जिला गन्ना अधिकारी व जिलाधिकारी बरेली को उनके द्वारा पत्र भेजे जाने के आदेश अपने निजी सचिव को दिए। केसर रेलवे क्रॉसिंग पर अंडर पास बनाए जाने की मांग उठी तो इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह खुद केसर रेलवे क्रॉसिंग के जाम में फंसे रहे। मैं समझता हूं कि यहां पर अंडरपास बनाया जाना बेहद जरूरी है। इसके लिए वह पीडब्ल्यूडी व रेल विभाग से संपर्क कर जल्द इसके निर्माण के लिए पूर्ण प्रयास करेंगे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें