फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Union Budget 2023: उद्यमी बोले- इस बजट से झुमका नगरी में बढ़ेंगे उद्योग, कारोबार को भी मिलेगी रफ्तार

Thu, 02 Feb 2023 08:07 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली

सार

बजट पर परिचर्चा में उद्यमियों ने कहा कि सरकार की ओर से जब फाइव ट्रिलियन इकोनॉमी की बात कही गई थी, तब भरोसा नहीं हो रहा था। लेकिन बजट के प्रावधान और सरकार के इरादे देखकर लगता है कि नए भारत का निर्माण होगा। 
विज्ञापन
बजट पर परिचर्चा में मौजूद उद्यमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बजट में उद्योग से होने वाली आमदनी के लिए आयकर में कोई छूट नहीं दी गई। छूट सिर्फ नौकरीपेशा की मिली है। उद्यमियों के सामने कई मुद्दे और चुनौतियां भी हैं, लेकिन सरकार अर्थव्यवस्था को बड़ा आकार देने के लिए डटी हुई है। अगले 25 वर्ष की चुनौतियों और समस्याओं को सामने रखकर हर मुद्दे पर काम कर रही है। आर्थिक क्षेत्र में अभी और बदलाव दिखेंगे। यह बजट इसका प्रमाण है। आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। 

विज्ञापन


देश के विकास के लिए सड़क से लेकर हवाई मार्गों तक के लिए आधारभूत सुविधाओं का विकास तेजी से हो रहा है। स्टार्टअप और एमएसएमई के लिए और अधिक प्रोत्साहन दिया जा रहा है। सेंट्रल यूपी चैंबर्स ऑफ कॉमर्स की ओर से बरेली के होटल में आयोजित बजट पर परिचर्चा में उद्यमियों ने ये बातें कहीं। उद्यमियों ने यह भी कहा कि सरकार की ओर से जब फाइव ट्रिलियन इकोनॉमी की बात कही गई थी, तब भरोसा नहीं हो रहा था। लेकिन बजट के प्रावधान और सरकार के इरादे देखकर लगता है कि नए भारत का निर्माण होगा। यह लक्ष्य भी हासिल होगा। 

Trending Videos

तेजी से बदल रहा भारत 

सेंट्रल यूपी चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि भारत तेजी से बदल रहा है। नए भारत का निर्माण होने लगा है। चीन से प्रतिद्वंदिता बढ़ी है, पर अच्छी बात यह है कि अमेरिका साथ आ रहा है। ऑस्ट्रेलिया के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हो चुकी है। यूके से बात चल रही है। सरकार निर्यात को प्रोत्साहन दे रही है। आयात को हतोत्साहित किया जा रहा है। 

प्रमुख उद्यमी डॉ. घनश्याम खंडेलवाल ने कहा कि एमएसएमई क प्रोत्साहन देकर जैसे विश्व बाजार में चीन छा गया, वैसे ही आने वाले दिनों में हम लोग भी छा जाएंगे। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के प्रयास इसी ओर इशारा कर रहे हैं। उद्यमी डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि स्टार्टअप के लिए बजट अच्छा है। परिचर्चा में शेरू जुनेजा, जय देवनानी, दीपक मलिक, राजीव आनंद, अमन खंडेलवाल, आशीष सिंघल, असित माहेश्वरी आदि ने भाग लिया। 

उद्यमी डॉ. घनश्माय खंडेलवाल ने कहा कि इंपोर्ट कम करने और एक्सपोर्ट बढ़ाने के लिए सरकार काम कर रही है। अब तकनीक का सहयोग लेकर सरकार कर चोरी को बिल्कुल बंद करने जा रही है। उद्यमियों को यह बात समझ लेनी चाहिए। सरकार की मंशा के अनुरूप ही आगे बढ़ें। 
विज्ञापन

सीए रविंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि 10 वर्ष में ऐसा बजट नहीं आया। कैपिटल गेन की छूट की सीमा अधिकतम 10 करोड़ कर दी गई है। रिटर्न समय पर भरने पर जोर है। सरकार की मंशा है कि लोग छोटी बचत योजनाओं की ओर न जाएं। 

सीए विनय अग्रवाल ने कहा कि बजट को अगले 25 वर्ष का ब्लू प्रिंट कहा गया है। कई ऐसे कार्यों का प्रावधान है जिसका आने वाले दिनों में इंडस्ट्री को फायदा मिलेगा। सेंट्रल डेटा प्रोसेसिंग सेंटर बनाए जाने का लाभ मिलेगा। मेरी नजर में बजट में सबके लिए कुछ न कुछ है। 

परिचर्चा की खास बातें

  • एमएसएमई से खरीदे गए माल का भुगतान अगले वित्तीय वर्ष पर टालें। 
  • इंडस्ट्री के लिए बनाए गए सरकार नियमों का पालन करने के लिए अलग से एक कर्मचारी रखें।
  • पांच लाख रुपये से अधिक प्रीमियम वाली बीमा पॉलिसी लेना अब नहीं रहा अधिक फायदेमंद।
  • ऑटो इंडस्ट्री में बूम आएगा, टूरिज्म बढ़ने से नए अवसर खुलेंगे। 
  • सरकार निर्यात को बढ़ाएगी और आयात को घटाएगी, जिससे उद्योग के लिए नए अवसर मिलने की उम्मीद।
  • लाखों रुपये टीडीएस अब बट्टे खाते में नहीं जाएंगे। रिफंड के लिए मिलेगा 24 महीने का समय।
  • स्पेशल ऑडिय कराए जाने से थोड़ी सी असुविधा रहेगी, सरकार को अपने रेवन्यू की ज्यादा चिंता
  • नंबर एक के कारोबार को मिलेगा विस्तार, सरकारी योजनाओं के सहयोग से बढ़ सकेंगे आगे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें