फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सुभाषनगर में बनेगा अंडरपास, तपेश्वरनाथ मंदिर तक सड़क का चौड़ीकरण कराएगा रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर में नाथ कॉरिडोर के अटके कार्यों को अब रफ्तार मिलेगी। रेलवे यहां अंडरपास बनाएगा। साथ ही अतिक्रमण हटवाकर नाथ कॉरिडोर की सड़क को तपेश्वरनाथ मंदिर तक चौड़ा करेगा। इसकी जद में आने वाली दुकानों सहित अन्य कब्जों को चिह्नित भी कर लिया गया है। रेलवे की ओर से तैयार प्रस्ताव पर जल्द ही काम शुरू होने वाला है। नाथ कॉरिडोर के बीच में रेलवे की जमीन पड़ने से अब तक काम अटका हुआ था।
विज्ञापन

सोमवार को कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने रेलवे, प्रशासन व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण कर जानकारी ली है। कहा कि इससे सुभाषनगर के नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। अफसरों को हिदायत दी कि अब इस काम में देरी नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम सिटी सौरभ दुबे, एक्सईएन रेलवे चमन सिंह, बीडीए के एक्सईएन एपीएन सिंह, नगर निगम के एक्सईएन राजीव कुमार राठी, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन भगत सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें