फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिशारतगंज में पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा अंडरपास

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। कस्बे को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर बना रेल क्रॉसिंग दिन में कई बार बंद रहने के कारण रोजाना घंटों जाम से जूझने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाने की औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन का पूर्वी क्रॉसिंग 6 एबी बेहद व्यस्त क्रॉसिंग है। रेलवे लाइन के दोनों ओर आबादी क्षेत्र होने के अलावा बरेली दिशा में जाने आने वाहनों का आवागमन इसी क्रॉसिंग से होता है। बिशारतगंज रेलवे क्रॉसिंग से होकर रोजाना करीब सात जोड़ी यात्री ट्रेनें एवं इफको खाद फैक्टरी से आने वाली मालगाड़ी, आंवला तेल डिपो को जाने वाली रैक सहित अन्य मालगाड़ियां गुजरती हैं। इफको से आने वाली मालगाड़ियों की शंटिंग के दौरान रेलवे क्रॉसिंग कई बार आधे घंटे से अधिक समय तक बंद रहता है। ऐसे में रेलवे फाटक पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। क्रॉसिंग खुलने के बाद कई बार जल्द निकालने की होड़ में जाम की स्थिति बन जाती है।
सांसद नीरज मौर्य ने पिछले वर्ष अंडरपास का मुद्दा लोकसभा में उठाया था। उत्तर रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग चंदौसी के सूत्रों के अनुसार, अंडरपास बनाने की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। जल्दी निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें