फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुतुबखाना फ्लाईओवर बनेगा या अंडरपास, बैठक में होगा मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कुतुबखाना पर फ्लाईओवर बनेगा या अंडरपास, इस पर मंथन के लिए एक-दो दिन में नगर निगम और सेतु निगम के अधिकारी बैठक करेंगे। बैठक में दोनों की ही संभावनाओं पर विचार विमर्श होगा और अफसर अपनी राय देंगे। बैठक की तिथि नगर आयुक्त तय करेंगे।
विज्ञापन

कुतुबखाना चौराहे पर फ्लाईओवर बनाने के लिए सर्वे हो चुका है। अधिकारी यह भी कह चुके हैं कि अगर वहां अंडरपास बनाया गया तो आसपास की दुकानों और मकानों के लिए खतरा पैदा हो जाएगा। हालांकि व्यापारी अंडरपास बनाने की मांग पर अड़े हैं। वे कह चुके हैं कि अंडरपास बनाने के दौरान अगर कोई मकान या दुकान गिरेगी तो वे इसकी जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं। पिछले दिनों सेतु निगम और नगर निगम के अधिकारियों ने 15 दिन बाद इस संबंध में बैठक में निर्णय लेने की बात कही थी। सेतु निगम के सीपीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि इसे लेकर नगर निगम के अफसरों के साथ जल्द ही बैठक कर सभी संभावनाओं पर बात की जाएगी। बैठक की तिथि नगर आयुक्त तय करेंगे। इधर, समाज सेवा मंच के नदीम शमसी ने बताया कि रविवार को व्यापारियों की बैठक फिर बुलाई गई है। इसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें