बरेली। कालीबाड़ी में ठेकेदार के कर्मचारियों ने धर्मस्थल के पास ही सीवर का मैनहोल बनाना शुरू कर दिया। इससे गुस्साए लोगों ने नगर निगम में शिकायत की। लोगों के गुस्से को देखते हुए नगर निगम ने निर्माण रुकवा दिया।
कालीबाड़ी में नई सेंट्रल सीवर लाइन बिछाई गई है। इससे पुराने सारे मैनहोल टूटकर खत्म हो गए हैं। सीवर लाइन पड़ने के बाद अब यहां मैनहोल बनाने का काम शुरू हुआ है। शुक्रवार को ठेकेदार के कर्मचारियों ने धर्मस्थल के पास ही मैनहोल बनाने के लिए गड्ढा खोद दिया। मैनहोल के निर्माण की तैयारी की जाने लगी तो लोग इकट्ठे हो गए और हंगामा करने लगे। कालीबाड़ी के गौरव राजपूत ने नगर निगम में शिकायत की तो शनिवार को जलकल विभाग के जेई अजीत सिंह ने मैनहोल का निर्माण रुकवा दिया।