फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित बाइक... एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। चिटोली अंडरपास के पास अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराने से थाना इज्जत नगर के रामलीला गोटिया निवासी कुनाल (35) की मौत हो गई। उनका साथी संजू घायल हुआ है।
विज्ञापन

हादसा सोमवार देर रात करीब 11 बजे हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि कुनाल अपने साथी के साथ दावत में शामिल होने के लिए मीरगंज जा रहे थे। चिटौली अंडरपास के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की वजह से दोनों घायल हो गए। दोनों को निजी एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करके दोनों का उपचार शुरू किया गया। यहां मंगलवार दोपहर कुनाल की मौत हो गई। संजू की हालत नाजुक बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें