लखीमपुर खीरी में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक की हत्या का आरोप उसके सौतेले चाचा पर है। गोला गोकर्णनाथ के लक्ष्मी नगर कॉलोनी निवासी विजय बाजपेई का पुत्र अमन बाजपेई(27) गुरुवार की रात करीब 11 बजे खाना खाकर टहलने के लिए निकला था।
घर से थोड़ी दूर स्थित लोक निर्माण विभाग चौराहे पर उसके सौतेले चाचा कुलदीप बाजपेई ने तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना के पीछे 10 वर्ष पहले हुए कुलदीप के भाई संदीप की आत्महत्या को लेकर चल रही रंजिश बताई जा रही है।
सूचना पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मृतक के बाबा रामराखन बाजपेई गन्ना समिति में कई बार संचालक और केन ग्रोवर्स नेहरू डिग्री कॉलेज में प्रबंधक रह चुके हैं।
मृतक के पिता विजय बाजपेई केन ग्रोवर्स नेहरू डिग्री कॉलेज में छात्र संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। मृतक अमन बाजपेई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का पूर्व नगर सयोजक और लखनऊ विश्वविद्यालय में एलएलबी कर रहा था। घटना से परिजनों का कोहराम मचा है।