फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना खा रहे भतीजे की धारदार हथियार से कर दी हत्या, पिता बोले, जमीन की रंजिश में की गई बेटे की हत्या

Sun, 11 Oct 2020 09:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीपुर खीरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन

संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के गदनियां गांव में जमीन विवाद में शनिवार की रात दो चाचा ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर खाना खा रहे भतीजे पर लाठियों और धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। परिवार वाले घायल को पलिया सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर हत्यारोपी दोनों चाचा और उनके दो पुत्रों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

विज्ञापन


गांव गदनियां निवासी सोहनलाल ने बताया कि पुत्र सुनील कुमार (32) का उनके चाचा रामआसरे से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार की रात नौ बजे सुनील जब खाना खा रहा था। इसी दौरान चाचा रामआसरे, सुरेश अपने दो पुत्रों नारेंद्र और जितेंद्र के साथ घर में आ धमके। लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। तलवार से भी कई प्रहार किए। शोरशराबा होने पर परिजन गंभीर रूप से घायल सुनील को पलिया सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता सोहनलाल की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के चाचा रामऔतार, सुरेश, उनके पुत्रों नारेंद्र और जितेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने रामआसरे, सुरेश और नारेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तलवार बरामद करने का दावा किया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिवार में चीखपुकार मची है।
विज्ञापन


एक ही परिवार के दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था, जिसमें सुनील घायल हो गया था। पलिया में उपचार के दौरान मौत हुई है। मृतक के पिता की तहरीर पर दो चाचा और उनके दो पुत्रों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों चाचा और एक पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। -विजय ढुल, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें