बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के घारमपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे बाइक सवार चाचा-भतीजे की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिससे दोनों को भगाने तक का मौका नहीं मिला। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएसपी, एसपी साउथ समेत तमाम पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में जानकारी की। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। एसएसपी के मुताबिक आरोपियों ने दोहरे हत्याकांड की रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया है।