फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा की दरिंदगी: बरेली में शादी समारोह से 13 वर्षीय भतीजी को बहाने से ले गया आरोपी, डीजे के शोर में दब गई चीख

Mon, 23 Nov 2026 12:46 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

यूपी के बरेली जिले के आंवला थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान 13 वर्षीय किशोरी को बहाने से खेतों की ओर ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप पीड़िता के रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक पर है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अलीगंज थाना क्षेत्र में रहते हैं। 

विज्ञापन


21 नवंबर की रात वह परिवार के साथ आंवला के एक गांव में बहनोई के घर शादी समारोह में गए थे। रात एक बजे उनकी बेटी डीजे के पास खड़ी थी। आरोप है कि तभी आरोपी वहां पहुंचा और उसकी चाची से फोन पर बात कराने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि चाचा कुछ दूर ले जाने के बाद किशोरी को गांव के बाहर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे खेतों के पास ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। 

डीजे की तेज आवाज के कारण उसकी चीख-पुकार किसी को सुनाई नहीं दी। इधर, बेटी के अचानक गायब होने पर परिजन उसकी तलाश करने लगे। कुछ देर बाद वह खेतों की ओर से बदहवास हालत में वापस आई। उसके कपड़े अस्तव्यस्त थे। परिजन ने उससे पूछताछ की तो उसने आरोपी पर जबरदस्ती करने का आरोप लगाया। इसके बाद परिजन उसे लेकर आंवला थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें