फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अघोषित बिजली कटौती व स्मार्ट मीटर की गिनाईं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी व महानगर अध्यक्ष शोभित सक्सेना के नेतृत्व में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता से मुलाकात की। व्यापारियों ने अघोषित विद्युत कटौती व स्मार्ट मीटर की समस्याएं प्रमुखता से उठाते हुए ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर बरेली के सदस्यों ने अधीक्षण अभियंता शहरी धर्मेंद्र सिंह को ज्ञापन दिया। कहा कि शहर में हो रही अघोषित विद्युत कटौती, उपभोक्ताओं की तरफ से घरों में लगवाए गए सोलर सिस्टम के बिल को सही करवाने के लिए बार-बार चक्कर लगाना पड़ रहा है।
वहीं स्मार्ट मीटर लगने से हो रही परेशानी को लेकर ज्ञापन दिया। इस मौके पर अमरजीत सिंह बक्शी, युवा अध्यक्ष रौनक ओबेरॉय, युवा मंडल अध्यक्ष विशाल सक्सेना, शौर्य प्रताप शाही, लक्ष्य देवल, शिवांश, शुभ, लव, दानिश जमाल, मनोज अरोरा, खुशहाक, पुलकित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की तरफ से अधीक्षण अभियंता ग्रामीण ज्ञानेंद्र कुमार सिंह को ज्ञापन दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रीपेड मीटर के कारण हजारों व्यापारियों की लाइट कट रही है।
प्रीपेड मीटर के एप में जमा करने के बाद भी पेमेंट अपडेट नहीं हो रही है। इस मौके पर अमरम खान, कमल गुप्ता, शशांक गुप्ता, मोहम्मद नसीम, जावेद, परवेज, दिलशाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें