फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सरकारी जमीन पर बनाए गए मकानों को तोड़वाने की मांग

Fri, 24 Apr 2026 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बूची में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मकानों के निर्माण का मामला सामने आया है। गांव के इश्तियाक खां ने एसडीएम मीरगंज से इसकी शिकायत की है। उन्होंने सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने और अवैध मकानों को तोड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

इश्तियाक खां के अनुसार, गाटा-315 की यह जमीन कूड़ा और गोबर डालने के लिए आवंटित है। यह सरकारी अभिलेखों में भी दर्ज है। कई साल से ग्रामीण इसका उपयोग कूड़ा-करकट डालने के लिए करते आ रहे थे। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने इस संपत्ति पर अवैध कब्जा कर लिया है। लगभग छह ग्रामीणों ने करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन पर मकान बना लिए हैं। उन्होंने एसडीएम से अवैध रूप से बनाए गए मकानों को तोड़वाने और संबंधित मालिकों पर कार्रवाई की मांग की है। इश्तियाक खां ने डीएम और मंडलायुक्त को भी शिकायत भेजने की बात कही है।
विज्ञापन



क्षेत्र के लेखपाल को जांच करके रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - आलोक कुमार, एसडीएम, मीरगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें