'हमारे साथ बहुत गलत हो रहा है'
सद्दाम ने सात मार्च को एक प्रोफेसर को ट्वीट कर मदद मांगी है। उसने ट्वीट में लिखा है कि भाई हमारे साथ भी बहुत गलत हो रहा है और साथ की जरूरत है। 15 मार्च को अशरफ की पत्नी का मीडिया से बात करते हुए एक वीडियो भी इस अकाउंट से रिट्वीट किया गया था, जिसमें उसने पति अशरफ को बेगुनाह बताया था।
एक दिन पहले एक मस्जिद का वीडियो सद्दाम के अकाउंट से रिट्वीट किया गया है। सद्दाम के अकाउंट पर सपा के कद्दावर नेता के साथ ली गई सेल्फी और फोटो लगे हैं। सद्दाम के इस अकाउंट को उसके सगे भाई भी फॉलो कर रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि सद्दाम वाई-फाई के जरिये इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहा है।