फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रानी अवंतीबाई की प्रतिमा का अनावरण करेंगी उमा भारती, आज आंवला में जुटेंगे मंत्री, सांसद-विधायक

Sat, 16 Aug 2025 05:50 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के आंवला में शनिवार को मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती समेत कई मंत्री, सांसद और विधायक जुटेंगे। उमा भारती यहां रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। वह जनसभा को भी संबोधित करेंगी। 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में वीरांगना रानी अवंतीबाई बाई लोधी की जयंती पर शनिवार को आंवला में उनकी प्रतिमा का अनावरण मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती करेंगी। वह जनसभा को भी संबोधित करेंगी। कई और बड़े नेताओं का कार्यक्रम जिला प्रशासन को मिल चुका है।

विज्ञापन


लोधी राजपूत कल्याण समिति का यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे रेलवे स्टेशन रोड स्थित कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के आवास के सामने तिराहे पर होगा। यहां वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी चौक का निर्माण कराया गया है। वीरांगना की जयंती पर 10 लाख रुपये की लागत से तैयार कराई गई उनकी प्रतिमा का लोकार्पण मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती करेंगी। इसके बाद वह जनसभा को भी संबोधित करेंगी। इसके लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। जनसभा में करीब 10 हजार लोगों के आने की संभावना है।

कार्यक्रम में मंत्री, सांसद और विधायक भी होंगे शामिल 
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री धर्मपाल सिंह करेंगे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्र सरकार के मंत्री बीएल वर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री संदीप सिंह, राज्यमंत्री जेपीएस राठौर, उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज, शाहजहांपुर की महापौर अर्चना वर्मा, स्वामी प्रवक्तानंद, पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भइया, एटा विधायक विपिन कुमार, सांसद मुकेश राजपूत, पूर्व सांसद घनश्याम लोधी, वन मंत्री अरुण कुमार, बरेली सांसद छत्रपाल गंगवार भी जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंत्री धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को अपने कैंप कार्यालय पर भाजपा कार्यकताओं के साथ काफी देर तक बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें