फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली में उलमा बोले- आजमाइश का दौर है, सब्र से काम लें मुसलमान, बिना जरूरत न करें प्रदर्शन

Sat, 08 Aug 2026 11:45 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में आला हजरत के उर्स पर मथुरापुर स्थित जमीयतुर्रजा में इमाम अहमद रजा कॉन्फ्रेंस हुई। मुफ्ती मोहम्मद असजद रजा खां कादरी की सरपरस्ती में उलमा ने मुफ्ती-ए-आजम और ताजुश्शरिया पर प्रकाश डाला। मौलाना जाहिद ने मुसलमानों से सब्र रखने और प्रदर्शन से बचने की अपील की। 
 
विज्ञापन
उर्स में उमड़े जायरीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में आला हजरत इमाम अहमद रजा खां फाजिले बरेलवी के उर्स पर मथुरापुर स्थित जमीयतुर्रजा में इमाम अहमद रजा कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। देश-विदेश के उलमा और सज्जादागान ने मुफ्ती-ए-आजम हिंद और ताजुश्शरिया की जिंदगी पर रोशनी डाली। दरगाह ताजुशरिया के सज्जादानशीन काज़ी-ए-हिन्दुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद रजा खां कादरी की सरपरस्ती में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सदारत जमात रजा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उर्स प्रभारी सलमान मियां की रही और जामत के राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां की निगरानी में देर रात तक तकरीर का सिलासिला जारी रहा।

विज्ञापन


मौलाना जाहिद ने अपनी तकरीर में कहा मजहब और मसलक से दूरी और आपसी अख्तेलाफ (मतभेद) का भी फायदा उठाया जा रहा है। मुसलमान दर्द और बेचैनी के हालात में फंसा है। आजमाइश के दौर से गुजर रहा है। लिहाजा मुसलमानों से अपील है कि सब्र से काम लें और बिना जरूरत प्रदर्शन करने से बचें। मुफ्ती आशिक हुसैन ने कहा कि मसलाके आला हजरत के खिलाफ बोलने वालों से ताल्लुकात खत्म कर दें। जो आला हजरत का नहीं वो किसी का नहीं हो सकता।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: उर्स-ए-रजवी में अकीदत का सैलाब, उलमा ने मुसलमानों को दिया ये पैगाम; आला हजरत का कुल आज
विज्ञापन


नफरती लोगों से दूर रहने की अपील 
मौलाना इंतजार अहमद ने कहा कि उन नफरती लोगों से बचें जो मुल्क को तोड़ने के लिए हिंदू और मुस्लिम के बीच खाई खोदना चाहते हैं। उलमा हिंदू मुस्लिम के बीच खाई पाटें और मस्जिदों से सौहार्द का संदेश दें। इसी तरह मुहद्दिस-ए-कबीर जिया उल मुस्तफा, काल्पी के सज्जादानशीन सैयद गियास मियां, मुफ्ती शमशाद हुसैन, मुफ्ती अख्तर हुसैन आलिमी, मुफ्ती अब्दुल मुस्तफा राधोल्वी, मुफ्ती शाहजाद आलम, मुफ्ती शकील बरेली आदि उलमा ने तकरीर की।

विज्ञापन

काजी-ए-हिंदुस्तान ने की खुसूसी दुआ
रात को 1: 40 बजे सरकार मुफ्ती-ए-आजम हिंद के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद मियां ने देश में अमन-ओ-चैन, प्यार मोहब्बत के लिए खुसूसी दुआ की। निजामत मौलाना गुलजार ने की। इससे पहले शाम को हुई महफिल में हाफिज सरफराज रजा ने कुरान शरीफ की तिलावत की। मुफ्ती अफजाल रजवी और मुफ्ती नश्तर फारूकी ने ताजुश्शरिया की जिंदगी पर रोशनी डाली। शाम को 7:14 पर सरकार ताजुश्शरिया के कुल की रस्म अदा की गई। दोपहर में असजद मियां ने जुमे की नमाज अदा कराई।

शनिवार का कार्यक्रम 
जमात रजा के प्रवक्ता समरान खान ने बताया कि शनिवार को उर्स स्थाल मदरसा जामियातुर्रजा में सुबह छह बजे कुरआन खव़ानी होगी। मुख्य कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा। तकरीर के बाद दोपहर को सरकार आला हजरत का कुल 2:38 बजे होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें