मजहबी झंडे के साथ तिरंगा भी लगाएं
जुलूस-ए-मोहम्मदी में डीजे और गाना बजाना प्रतिबंधित रहेगा। आला हजरत दरगाह स्थित ग्रांड मुफ्ती हाउस में हुई ऑल इंडिया मुस्लिम जमात की बैठक में अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि शरीअत ने नाच-गाना, ढोल-तमाशा व डीजे आदि के इस्तेमाल को नाजायज व हराम करार दिया है। दीन और कौम के उत्थान के लिए जिनकी जेब से पांच रुपये नहीं निकलते, वही लोग धार्मिक कार्यक्रमों में डेढ़ लाख रुपये देकर डीजे बुक कराते हैं।
उन्होंने कहा कि ईद मिलादुन्नबी पर घरों पर मजहबी झंडे के साथ तिरंगा भी लगाएं। बैठक में हाफिज नूर अहमद अजहरी, मुफ्ती हाशीम रजा खां, मौलाना अबसार अहमद, हाफिज अब्दुल वाहिद, मौलाना आजाद, हाजी नाजिम बेग, तहसीन खां, जरीब गद्दी, अधिवक्ता इकबाल अंसारी आदि उपस्थित रहे।