फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारकों को जून तक मुफ्त में मिलेंगे तीन सिलिंडर

विज्ञापन
gas cylender
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा- केंद्र सरकार बैंक खातों में ट्रांसफर करा रही धनराशि

बरेली। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने रविवार को कहा कि उज्ज्वला कनेक्शन धारकों इसी सप्ताह से मुफ्त गैस सिलिंडर मिलने लगेंगे। उन्होंने बताया कि संबंधित लोगों के बैंक खातों में केंद्र सरकार ने धनराशि उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। जून तक सभी कनेक्शन धारकों को तीन सिलिंडर मुफ्त में दिए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने एलपीजी डीलर एसोसिएशन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर एजेंसियों पर सामाजिक दूरी का पालन करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए पेट्रोलियम कंपनियां एलपीजी सिलिंडर सैनिटाइज कर सप्लाई करा रही हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय सभी गैस बॉटलिंग प्लांट पर चार चरण में सिलिंडर सैनिटाइज करा रहा है। उन्होंने बताया कि देश भर में करीब आठ करोड़ उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारकों को तीस जून तक तीन मुफ्त सिलिंडर दिए जाएंगे। इसकी धनराशि खातों में पहुंचायी जा रही है। इस धनराशि से उज्ज्वला कनेक्शन धारक अपना सिलिंडर संबंधित एजेंसी पर बुक कराएंगे। दूसरा सिलिंडर 15 दिन बाद बुक होगा। पहला सिलिंडर नहीं लेने पर अगली किश्त नहीं मिलेगी। मंत्री ने वितरक से सामाजिक दूरी का पालन करने को कहा। कहा कि, गैस डिलीवरी मैन भी इसका ध्यान रखें। इस मौके पर एलपीजी गैस डीलर एसोसिएशन अध्यक्ष रंजना सोलंकी, प्रमोद अग्रवाल, गोपाल कृष्ण, जगजीत सिंह, एसके गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें