बरेली। निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के जलसे से वापस आए लोगों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। इस बीच पुलिस ने सख्ती की और छापे मारने शुरू किए तो तब्लीगियों ने अपनों से भी दूरियां बना ली हैं। तब्लीगी जमात के जलसे वापस आने वाले लोग जहां एक सप्ताह से इधर उधर छिपते फिर रहे थे। गत दिवस तक वह अपने इलाके में रहे और सुबह ही उन्होंने अपनी जगह बदल ली। लोगों का बताना है कि शनिवार तक जहां उनके सैलानी, कटरा चांद खां और पीलीभीत बाईपास स्थित खुशबू कालोनी में होने की बात बताई जा रही थी। वह अब वहां से हट चुके हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें किसी गाड़ी से यहां वहां ले जाया जा रहा है। बता दें कि ये लोग दिल्ली के जलसे में गए थे, मगर लॉक डाउन के कारण वह वहीं रुके रह गए थे। फिर 25 को वहां से पैदल रवाना हो कर 29 मार्च को बरेली पहुंचे थे। दिल्ली में जलसे को लेकर हुए हल्ले के बाद वह लोग अचानक से छिपने लगे। जब खबरें आम हुईं तो ठिकाना बदलते रहे। संवाद