फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: यू-डायस प्रोग्रेशन में 0.9 फीसदी छात्रों का काम अटका, बरेली और फतेहगंज टाउन रेड जोन में

Fri, 24 Jul 2026 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में यू-डायस पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के प्रोग्रेशन का काम अभी भी पूरा नहीं हो सका है। मंगलवार तक कुल 9,13,550 विद्यार्थियों में से 8,250 छात्रों का प्रोग्रेशन लंबित है, जो कुल 0.9 फीसदी है। इस सुस्ती के कारण बरेली टाउन और फतेहगंज ब्लॉक को ''''रेड जोन'''' में रखा गया है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग में 5,83,735 बच्चों में से 5,606 मामले लंबित हैं, जिससे एक फीसदी पेंडेंसी बनी हुई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग में 3,29,815 छात्रों में से 2,644 का प्रोग्रेशन बाकी है, जो 0.8 फीसदी है। बरेली टाउन में 1,88,543 विद्यार्थियों में से 5,572 कार्य लंबित हैं, जो जिले में सर्वाधिक 3.0 फीसदी है। इसमें बेसिक शिक्षा के 4,475 और माध्यमिक के 1,097 छात्र शामिल हैं। फतेहगंज ब्लॉक में 38,381 छात्रों में से 999 का प्रोग्रेशन अटका है। यहां माध्यमिक शिक्षा श्रेणी में 6.5 फीसदी (759 छात्र) काम बकाया है। जिले के 19 ब्लॉकों में से आंवला, बहेड़ी, भदपुरा, भोजीपुरा, भुता, फरीदपुर, नवाबगंज और बिठरी चैनपुर ने शत-प्रतिशत काम पूरा किया है। बहेड़ी टाउन में दो फीसदी और रामनगर में 1.5 फीसदी पेंडेंसी दर्ज की गई है। अलमपुर, क्यारा, मझगवां, मीरगंज, रिछा और शेरगढ़ जैसे ब्लॉकों में बहुत कम काम शेष बचा है, जिसे जल्द खत्म करने की हिदायत दी गई है।
शिक्षा विभाग के अधिकारी अब रेड जोन में शामिल ब्लॉकों की सुस्ती दूर करने पर ध्यान दे रहे हैं। इसका उद्देश्य नए सत्र का पोर्टल डेटा जल्द से जल्द त्रुटिरहित और अपडेट करना है। बीएसए डॉ. विनीता ने काम तेजी से समाप्त कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि तय समय में काम पूरा न होने पर जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें