फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज लोभी: एक ने बुलेट बाइक के लिए तोड़ दिया रिश्ता, दूसरे ने कार न मिलने पर किया शादी से इनकार

Sat, 06 May 2023 04:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

भोजीपुरा क्षेत्र में बुलेट बाइक नहीं मिलने पर वर पक्ष ने शादी से दो दिन पहले रिश्ता तोड़ दिया। वहीं आंवला में नकदी और कार न मिलने पर दूल्हा पक्ष ने शादी से इनकार दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में मनमाफिक दहेज न मिलने पर रिश्ते तोड़ने के दो मामले सामने आए हैं। भोजीपुरा क्षेत्र में बुलेट बाइक नहीं मिलने पर वर पक्ष ने शादी से दो दिन पहले रिश्ता तोड़ दिया। युवती के पिता ने एसएसपी से शिकायत की है। आंवला में नकदी और कार न मिलने पर दूल्हा पक्ष ने शादी से इनकार दिया। 

विज्ञापन


भोजीपुरा के सुरला गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता फतेहगंज पश्चिमी के गांव ट्यूलिया निवासी युवक से तय किया था। टीके में 1.21 लाख रुपये वर पक्ष को दिए। हल्दी की रस्म पर बाइक लेकर लड़के के घर पहुंचे तो उसने बुलेट बाइक लाने को कहा। लड़की के पिता ने असमर्थता जताई तो वर पक्ष ने उनकी पिटाई कर दी और बाइक भी तोड़ डाली।

लड़की के पिता ने काफी मिन्नतें कीं और शादी के कार्ड बंटने की बात बताई। बावजूद पर पक्ष मानने को तैयार नहीं है। आरोप है कि ये लोग लड़की पक्ष का सामान भी वापस नहीं कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार न मिलने पर शादी से इनकार 

आंवला क्षेत्र के दरावनगर गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसने अपनी बेटी का रिश्ता भमोरा थाने के गांव सेंधा के रहने वाले खमानीराम के बेटे राजकुमार के साथ तय किया था। विवाह से पहले होने वाली रस्मों पर उन्होंने करीब सवा लाख रुपये खर्च किए थे। 15 मई को बरात आनी थी। 

बीते दिनों राजकुमार ने फोन पर उनसे दहेज में नकदी और कार की मांग रखी। असमर्थता जताने पर शादी से इनकार कर दिया। अपने रिश्तेदारों व ग्रामीणों के साथ जब वह खमानी राम के घर बातचीत करने गया तो वहां राजकुमार, खमानी, सदावती व चार अन्य लोगों ने मारपीट की। पीड़ित पक्ष ने दूल्हा पक्ष के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें