पता लगा कि हिमांशु रामपुर के सैद नगर से जिला पंचायत सदस्य चौधरी देवेंद्र के इकलौते पुत्र थे। 27 नवंबर को उनकी शादी होनी थी। जाग्रत प्रताप सिंह हिमांशु के करीबी दोस्त थे और दोनों लोग शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे।
कार की छत काटकर निकाले शव
हादसे के करीब आधा घंटा बाद पुलिस मौके पर पहुंच सकी जबकि बिथरी थाना मौके से करीब दो किमी की दूरी पर ही है। इस दौरान शवों को बाहर निकालना मुमकिन नहीं हो पा रहा था। तब पुलिस को जेसीबी बुलानी पड़ी। जेसीबी व कटर की मदद से कार की छत काटकर दोनों के शव बाहर निकाले गए।
वनवे किया यातायात
बड़ा बाइपास पर जिस जगह हादसा हुआ वहां लखनऊ-दिल्ली दिशा के वाहन जाते हैं। ऐसे में हादसे के दौरान कुछ देर को मौके पर जाम की स्थिति बनी। तब पुलिस ने कुछ देर को यातायात वनवे कर दिया। सीओ हाईवे नितिन कुमार ने बताया कि मौके पर स्थिति नियंत्रित है। मृतकों के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट लिख ली जाएगी।