फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नदी में डूबकर साले-बहनोई की मौत, चार घंटे बाद निकाले जा सके शव; परिवारों में मचा कोहराम

Sat, 27 Jun 2026 05:58 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के भुता थाना क्षेत्र में शनिवार को नदी में नहाने गए 19 वर्षीय रोहित और उसके बहनोई 22 वर्षीय विवेक कश्यप की डूबने से मौत हो गई। गहरे पानी में जाने के कारण यह हादसा हुआ। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दी। एसडीएम फरीदपुर और थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विवेक और रोहित के फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भुता थाना क्षेत्र में शनिवार को नदी में नहाने गए साले-बहनोई गहरे पानी में डूब गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 19 वर्षीय रोहित और उसके 22 वर्षीय बहनोई विवेक कश्यप के रूप में हुई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


यह घटना कैलाश पुल के पास हुई। गांव अहिरौला निवासी रोहित अपने बहनोई विवेक के साथ सुबह लगभग दस बजे नदी में नहाने गए थे। गहरे पानी में चले जाने के कारण वे डूबने लगे। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक वे डूब चुके थे। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। ग्रामीण गोताखोरों ने जाल डालकर दो घंटे तक खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 

यह भी पढ़ें- रुहेलखंड विश्वविद्यालय: सीयूईटी स्कोर के आधार पर होंगे बीफार्मा में प्रवेश, जानिए कब से शुरू होगी काउंसलिंग
विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बरेली से गोताखोरों को नहीं बुलाया और केवल देखती रही। इस बात से नाराज होकर परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। एसडीएम फरीदपुर और थाना प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। लगभग चार घंटे बाद दोपहर दो बजे गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला।

विज्ञापन

परिवार में मातम
इस दुखद घटना से दोनों परिवारों को गहरा सदमा लगा है। मृतक रोहित के पांच भाई और एक बहन है। विवेक अपने भतीजे के जन्मदिन पर आया हुआ था। उसकी शादी रोहित की बहन बीना से इसी  साल फरवरी में हुई थी। उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिए।

प्रशासनिक अधिकारियों ने की जांच
घटना की सूचना पर एसडीएम फरीदपुर और सीओ फरीदपुर संदीप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से बात की। अधिकारियों ने मामले की जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें