फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली में बाइकों की भिड़ंत से दो युवकों की मौत, एक अन्य गंभीर घायल, परिवारों में मचा कोहराम

Mon, 04 Aug 2025 08:05 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के सेंथल-हाफिजगंज मार्ग पर कर्बला के पास दो बाइक आमने-सामने से टकरा गईं, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। एक अन्य घायल हुआ है। तीनों हेलमेट नहीं लगाए थे। 
विज्ञापन
जीशान अली और आजिम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात सड़क हादसा हो गया। सेंथल-हाफिजगंज मार्ग पर कर्बला के पास दो बाइक आमने-सामने से टकरा गईं। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। 
विज्ञापन


मरने वालों में एक युवक हाफिजगंज के गांव लाड़पुर उस्मानपुर का निवासी जीशान है। दूसरा सेंथल का रहने वाला आजिम था। इसका साथी फैजान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवार अपने-अपने घर जा रहे थे। किसी ने हेलमेट भी नहीं लगाया था। हादसे के बाद उनके परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें