फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हाईवे पर बस रोक कर कारोबारी से एक करोड़ की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। नेशनल हाईवे पर गांव आल्हापुर के पास रविवार देर दिल्ली जा रही प्राइवेट बस में सवार एक कारोबारी से हथियारबंद बदमाश करीब एक करोड़ रुपये लूट लिए। घात लगाकर बैठे बदमाशों ने चलती बस को घेरकर उसे रुकवाया और फिर वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि राजस्थान के सीकर जिले के विजयपुरा गांव निवासी रामेश्वर शर्मा का बरेली में कारोबार है। वह जमीन बेचने के बाद नकदी लेकर वृंदावन से दिल्ली जा रहे थे। वह एक निजी बस में सफर कर रहे थे। हाईवे पर गांव आल्हापुर के पास सफेद रंग की बोलेरो में सवार बदमाशों ने बस को ओवरटेक कर रुकवाया। उसमें से तीन लोग उतरे जिसमें से दो बस में चढ़ गए और एक ड्राइवर सीट पर बैठ गया। बदमाशों ने खुद को किसी एजेंसी से बताकर तलाशी के बहाने रामेश्वर का बैग नीचे उतरवा लिया, जिसमें कैश भरा था। इसी दौरान बस में पीछे से सवार दो और युवक भी नीचे उतर आए और बैग लेकर पांचों बदमाश बोलेरो से फरार हो गए। रामेश्वर शर्मा ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए।
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच के लिए टीम गठित की गई है। जिले की सीमाएं सील कर वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है। अभी तक पीड़ित से लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती पूछताछ में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें