फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खियों ने किया हमला: बस अड्डे पर मची अफरातफरी, दो युवक हुए बेहोश, ऐसे बच सकी जान

Sat, 09 Mar 2024 01:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे पर किसी ने मधुमक्खियों के छत्ते को छेड़ दिया। जिससे आक्रामक हुई मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। दो युवक बेहोश हो गए। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मी ने पीपीई किट पहनकर दोनों की जान बचाई। 
विज्ञापन
पीपीई किट पहन आग सुलगता एंबुलेंसकर्मी, सड़क पर बेहोश पड़े दोनों युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे पर शुक्रवार दोपहर मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला बोल दिया। इससे अफरातफरी मच गई। कई डंक लगने से दो युवक सड़क पर बेहोश हो गए। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने पीपीई किट पहनने के बाद आग सुलगाई। इसके बाद मधुमक्खियां उनके ऊपर से हटीं। दोनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर शिवम के मुताबिक स्थानीय निवासियों ने बताया कि सेटेलाइट बस अड्डे के पास किसी खुराफाती ने मधुमक्खियों के छत्ते को छेड़ दिया। इससे मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं। वहां मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया। इससे अफरातफरी मच गई। ठेले, खोमचे वाले दुकान बंद कर भागने लगे। वहां मौजूद नवीन और शिवओम चपेट में आ गए। 

Bareilly: नहीं मिले मौलाना तौकीर तो दरवाजे पर समन चस्पा करेगी पुलिस; 11 मार्च को कोर्ट में पेश होने का है आदेश
विज्ञापन


मधुमक्खियां उनके शरीर पर लिपट गईं और डंक मारने लगीं। दोनों बचाव के लिए चीखते रहे। इधर-उधर भागे, लेकिन मधुमक्खियों के आगे लोग बेबस नजर आए। दोनों ने सड़क पर लेटकर बचने का प्रयास किया, लेकिन मधुमक्खियां हमला करती रहीं। कई डंक लगने से दोनों बेहोश हो गए। सड़क पर कुछ देर के लिए वाहनों की रफ्तार भी थम गई। 

Trending Videos
विज्ञापन

एंबुलेंस में भी घुसीं मधुमक्खियां 
स्थानीय दुकानदार ने 108 पर कॉल कर सूचना दी। कुछ देर बाद 108 एंबुलेंस पहुंची। एंबुलेंस के एक कर्मचारी ने पीपीई किट पहनी। उसने आग सुलगाई और मधुमक्खियों को भगाया। इस दौरान कई मधुमक्खियां एंबुलेंस में घुस गईं। उन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया। दोनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिवम की हालत स्थिर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें