फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एक ने कहा- पाकिस्तान जिंदाबाद, धारदार हथियार लेकर दूसरा बोला- नेताओं की जुबान काट लूंगा; दोनों गिरफ्तार

Sat, 24 May 2025 03:07 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

पुलिस ने इरफन और जावेद नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने इरफन और जावेद नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इलाके के अलग अलग गांव निवासी दोनों युवकों ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी की थी। इनमें से इरफान ने पाकिस्तान जिंदाबाद लिखकर पोस्ट डाली थी तो दूसरे ने हाथ में धारदार हथियार लेकर नेताओं की जुबान काटने की धमकी दी थी। 

विज्ञापन


शिकायत मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दोनों आरोपियों का वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों हाथ जोड़े दिखाई दे रहे हैं। एक आरोपी लंगड़ाकर चलते दिखाई दे रहा है। दोनों भारत माता के जयकारे लगा रहे हैं। फिर पाकिस्तान मुर्दाबाद बोलते हैं। 

आरोपियों ने कहा कि वह भूल में ऐसी पोस्ट डाल गए हैं, भविष्य में गलती नहीं करेंगे। पुलिस ने दोनों का चालान किया गया है। इंस्पेक्टर बिथरी चैनपुर अभिषेक सिंह ने बताया है कि दोनों युवक सोशल मीडिया पर माहौल भड़काने वाली पोस्ट और वीडियो डाल रहे थे। इनकी शिकायत मिली तो रिपोर्ट लिखकर गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें