फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रिश्तेदारी में मां के साथ गया दो साल का बच्चा लापता, अपहरण की आशंका, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। ननिहाल में मां के साथ आया दो वर्षीय मासूम बच्चा लापता हो गया। वह घर के बाहर खेल रहा था कि कोई अज्ञात उसका अपहरण कर ले गया। पुलिस ने मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव जादौपुर की निवासी रुकसार पत्नी कामिल दो साल के बच्चे अब्दुल हादी को साथ लेकर अपनी मां के यहां गांव गुनाह जवाहरपुर नौ फरवरी को पहुंची थी। बुधवार को शाम चार बजे महिला का दो वर्षीय बेटा बाहर खेल रहा था। तभी वह लापता हो गया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बच्चे की तलाश में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें