फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली में हैदरी दल के दो कार्यकर्ता गिरफ्तार, पार्क में युवतियों को धमकाया... वीडियो भी बनाया था

Wed, 11 Jun 2025 10:17 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के गांधी उद्यान में हैदरी दल के कार्यकर्ताओं ने युवतियों को धमकाया था। उनके वीडियो भी बनाए, जो वायरल हो गए। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। मंगलवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
दोनों आरोपियों ने पार्क में युवतियों का बनाया था वीडियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के गांधी उद्यान में समुदाय विशेष की युवतियों का वीडियो बनाकर उनको परेशान करने वाले हैदरी दल के समीर रजा व शहबाज रजा उर्फ सूफियान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इनकी गिरफ्तारी टालने के लिए पैरवी की गई। फिर कोर्ट में वकीलों ने गिरफ्तारी को गलत बताकर विरोध किया। सरकारी वकील व पुलिस की दलीलों को सुनकर रिमांड मजिस्ट्रेट ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


बकरीद के दिन गांधी उद्यान में घूम रहीं महिलाओं एवं युवतियों को जबरदस्ती रोककर उनके फोटो-वीडियो बनाए गए थे। हैदरी दल नाम की इंस्टाग्राम आईडी से ये वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए थे। सोशल मीडिया पर मिली शिकायत के आधार पर दरोगा नितिन राणा ने जांच की तो घटना सत्य पाई गई। सर्विलांस सेल व साइबर सेल के माध्यम से जांच की गई तो हैदरी दल के पदाधिकारियों का पता लग गया।

संंबंधित खबर- हैदरी दल की हिमाकत: पार्क में युवतियों को धमकाया, अब स्टेट्स लगाया- डरने की कोई बात नहीं, निपट गया केस
विज्ञापन


मुफ्ती और इमाम की हैं आईडी 
एक आईडी मुफ्ती खालिद की निकली जो पीलीभीत के पूरनपुर का निवासी है। फिलहाल, वह सिटी स्टेशन रोड पर रह रहा है। दूसरा शख्स फरीदपुर के मझउआ का रहने वाला रियाजुद्दीन है। वह ईंट पजाया चौराहा स्थित गरीब शाह मस्जिद का इमाम है। तीसरा शख्स शहबाज रजा उर्फ सूफियान है जो भुता थाने के गांव मलपुर का निवासी है। वह यहां गरीब शाह मस्जिद का नायब इमाम है।

पता लगा कि एक माह से ये लोग हैदरी दल की आईडी का संचालन कर रहे हैं। सभी कट्टरपंथी विचारधारा से ताल्लुक रखते हैं और सार्वजनिक स्थल पर महिलाओं को रोककर उनकी जाति व धर्म पूछते हैं। अभद्र टिप्पणी करते हुए उनका वीडियो-फोटो बनाते हैं। पुलिस ने इनमें से समीर रजा व शहवाज रजा उर्फ सूफियान को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

सातों दिन 24 घंटे सेवा देने का वादा करने वाले कर रहे खुशामद
सामने आया है कि हैदरी दल के लोग समुदाय विशेष के लोगों की सुरक्षा करने का झांसा देकर चंदा लेते थे। माहौल भड़काने और अपने फॉलोवर बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया अकाउंट पर बड़े-बड़े वादे करते थे। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर सातों दिन चौबीस घंटे धर्म विशेष की सुरक्षा करने का नारा लिखा गया है। अब पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए ये खुद भूमिगत हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- UP: शादी के दो दिन बाद युवक ने दी जान, पति का शव देख दुल्हन बेहोश; घरवाले स्तब्ध... अक्षय ने क्यों किया ऐसा

देश का बल होने का दावा, लेकिन डाल रहे भड़काऊ वीडियो
हैदरी दल के सोशल मीडिया अकाउंट पर हैदरी दल, देश का बल लिखा है। हैरान करने वाली बात यह है कि खुद को सामाजिक संगठन के तौर पर प्रचारित करने वाले दल के लोग एक भी समाजसेवा का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नहीं डालते हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर भड़काऊ वीडियो ही नजर आ रहे हैं। हैदरी दल की पोल खुलने के बाद एक्स पर लोग पुलिस से संगठन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग अंदरखाने हैदरी दल का समर्थन भी कर रहे हैं। कुछ कट्टर समर्थकों का तर्क है कि हैदरी दल के कार्यकर्ता अपनी मजहब की बेटियों को सही राह दिखाना चाहते हैं।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि हैदरी दल के लोगों ने कानून हाथ में लेने का काम किया है। ये लोग कई ग्रुप बनाकर अपने समुदाय की युवतियों के बारे में जानकारी शेयर करते थे और टीम बनाकर वहां पहुंच जाते थे। वहां लड़कियों का जबरन वीडियो बनाकर उसे वायरल कर निजता भंग करते थे। इसमें शामिल लोगों के साथ ही पर्दे के पीछे वाले आरोपियों को भी जेल भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें