फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सियार के हमले से दो महिलाएं घायल

विज्ञापन
आंवला। सियार के हमले में घायल महिला-संवाद - फोटो : jyodian news
विज्ञापन
आंवला। जंगल की ओर शौच करने गईं महिलाओं पर सियार ने हमला कर दिया, जिसमें दोनों घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी में उपचार के लिए लाया गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह पांच बजे बदायूं रोड स्थित वीहट व हाजीपुर गांव की महिलाएं गांव के बाहर शौच करने गई थीं, तभी सियार ने हमला कर दिया। महिलाओं ने जैसे-तैसे खुद को बचाया। गांव पहुंचकर ग्रामीणों को जानकारी दी। वीहट गांव निवासी दुर्वेश व हाजीपुर गांव की गुड्डी देवी को सीएचसी ले जाया गया। महिलाओं के चेहरे पर गंभीर घाव के निशान थे। डॉक्टरों ने घायलों के घावों पर टांके लगाकर उपचारित किया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर गांव आई वन विभाग के कर्मचारी अजय गंगवार व महेश चंद्र ने ग्रामीणों से जंगल की ओर लाठी लेकर समूह में जाने की सलाह दी। खासतौर पर रात के समय सतर्क रहने को भी कहा। संवाद

आंवला। सियार के हमले में घायल महिला-संवाद- फोटो : jyodian news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें