तेज रफ्तार से आ रही थी बस
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उचसिया मोड़ पर शाहजहांपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद स्कूटी बस के बंफर में फंस गई थी। चालक ने बस नहीं रोकी। इससे बंफर में फंसकर स्कूटी 100 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसा देख लोगों की रूह कांप गई थी।
स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर जैसे-तैसे बस को रुकवाया। हेलमेट होने के बावजूद पंकज को गंभीर चोटें आईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल रुचि शर्मा को बरेली के अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया।
हाईवे पर पंक्चर खड़े वाहन से भिड़ा कैंटर, चालक की मौत
फतेहगंज पूर्वी में ही हाईवे पर सिमरा गांव के पास पंक्चर खड़े कैंटर वाहन से दूसरा कैंटर भिड़ गया। हादसे में नैनीताल के कालाढूंगी निवासी चालक नूर हसन (35) की मौत हो गई। पंक्चर टायर बदल रहे बलरामपुर निवासी दुर्गेश के साथ ही नूर हसन के साथ केबिन में बैठे खलासी को चोटें आईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है।