फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अफीम तस्करी और चोरी के दो इनामी वांछित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी थाना पुलिस ने चोरी और तस्करी के दो इनामी वांछित को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि चार अप्रैल 2025 को संजयनगर निवासी अजय गोयल ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उनके कोल्ड स्टोर का ताला तोड़कर पांच फ्रीज चोरी किए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सौरभ ग्वाल को गिरफ्तार कर पांच फ्रीज व वाहन बरामद किए गए थे।
विवेचना के दौरान गौरव का नाम प्रकाश में आया था। गौरव भाग निकला था तो एसएसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सोमवार को बारादरी पुलिस ने गौरव को बिल्वा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गौरव ने बताया कि मनोज व सौरभ के साथ मिलकर फ्रीज चोरी किए थे। चोरी करने के बाद परिवार के साथ दिल्ली चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि 21 मई को बारादरी पुलिस ने विकास भवन के पास से पवन और अभिषेक को एक किलो 55 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद विमलेश का नाम प्रकाश में आया था। एसएसपी ने वांछित विमलेश पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने बियावानी कोठी के पास से उसको गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें