फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आरके गोला और उसके गुर्गों पर एक और रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आईसीएल कंपनी के सीएमडी आरके गोला, उसके भाई अवधेश गोला और उनके गुर्गों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में एक और रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नरेंद्र अब तक प्रेमनगर थाने में गोला और उसके साथियों के खिलाफ 12 रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं।
विज्ञापन

बदायूं के कछला निवासी नरेंद्र ने कोर्ट के आदेश पर यह मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि 2012 में उनकी दुकान पर आरके गोला, अनिल साहू, जितेंद्र गुप्ता, दीपक भटनागर, आनंद गोला, नंदन कुमार, अवधेश गोला और दिनेश आदि लोग आए। इन लोगों ने आईसीएल म्यूचुअल बेनिफिट्स कंपनी के बारे में बताया। कंपनी में काम करने पर मोटा मुनाफा होने की बात कही।
नरेंद्र ने कंपनी में काम करने से मना कर दिया तो ये लोग बोले कि परामर्शदाता बन जाओ। नरेंद्र के परामर्श पर बदायूं के मुजरिया के नगला कोटल निवासी अश्वनी ने 30 हजार रुपये निवेश किए थे। इसके बदले 61,500 रुपये अश्वनी को मिलने थे।
विज्ञापन

जब रकम लौटाने का समय आया तो आरके गोला और जितेंद्र टालमटोल करने लगे। गांधीनगर स्थित दफ्तर गए तो गोला के खास गुर्गे अकील अहमद, पुष्पेंद्र कुमार, अमित शर्मा व दो अज्ञात लोग मिले। इन लोगों ने भी रुपये देने से मना कर दिया। यही लोग वर्तमान में कंपनी की संपत्ति की देखरेख भी कर रहे हैं।
ये लोग गोला की नई कंपनी फैमिली कंपनी लिमिटेड में निवेश करने का दबाव बना रहे हैं। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि नरेंद्र की तरफ से 11 और रिपोर्ट प्रेमनगर थाने में दर्ज की जा चुकी हैं। पुलिस सभी 12 मामलों की विवेचना कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें