फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली से 83.86 लाख की खाद लेकर रामपुर निकले दो ट्रक गायब, एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 05 Jul 2025 03:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली से खाद लेकर चार ट्रक रामपुर के लिए निकले थे। इनमें से दो ट्रक रास्ते से लापता हो गए। सीबीगंज थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली से 83 लाख 86 हजार रुपये की खाद लेकर रामपुर जिले के बिलासपुर के लिए निकले दो ट्रक लापता हो गए। सीबीगंज थाने में चार नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पंजाब के कुलविंदर सिंह ने बताया कि वह एटरनिटी फारवर्ड्स प्राइवेट लिमिटेड में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। फ्रंटियर एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड जल आकाश कम्पाउंड परसाखेड़ा बरेली को रामपुर बिलासपुर स्थित शानू खाद भंडार सीमेंट स्टोर ने ईमेल कर 50016 किलो और 27600 किलो खाद का आर्डर दिया था। कुलविंदर ने जीआर ट्रांसपोर्ट और जयगौरी कमीशन एजेंसी के जरिये चार ट्रकों में खाद लदवाकर शानू खाद भंडार को भेजी थी। 

21 मई को शानू खाद भंडार की तरफ मेल किया गया कि दो ट्रक माल मिल गया है। दो ट्रक का माल नहीं मिला। उन दो ट्रकों में 8386582 रुपये का माल था। कुलविंदर ने इसकी शिकायत एसएसपी से की थी। एसएसपी के आदेश पर सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें