बरेली। वाराणसी, गोरखपुर और सीवान में मरम्मत व नए कार्यों के लिए ब्लॉक के दौरान बरेली होकर गुजरने वाली 05057 गोरखपुर-दिल्ली विशेष गाड़ी को 12 और 05058 दिल्ली-गोरखपुर विशेष गाड़ी को 13 फरवरी 2026 तक निरस्त कर दिया गया है। चार अन्य गाड़ियां भी प्रभावित रहेंगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि वाराणसी मंडल में ब्लॉक के कारण 18 नवंबर को मुजफ्फरपुर से चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस देरी से चलाई जाएगी। 15273 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस को पिपराइच स्टेशन पर ठहराव नहीं दिया जाएगा।
17 नवंबर को आनंद विहार से चलने वाली 15274 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस को पिपराइच स्टेशन पर ठहराव नहीं दिया जाएगा।सीवान में यार्ड मरम्मत के कारण 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस को 18 व 19 नवंबर को दो घंटे देरी से चलाया जाएगा। संवाद