फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अवैध खनन करके मिट्टी ले जा रहीं दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज

Sun, 19 Apr 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। धौराटांडा में अवैध खनन करके ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में मिट्टी भरकर ले जाई जाती हैं। खनन अधिकारी मनीष कुमार ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार की रात में धौराटांडा अड्डे से दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज किया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक, धौराटांडा में अवैध रूप से खनन किया जाता है। रात में मिट्टी से भरीं ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दौड़ाई जाती हैं। इससे नींद खराब होती है। किसी व्यक्ति ने अधिकारी को गोपनीय सूचना दे दी। इसपर खनन अधिकारी मनीष कुमार ने शनिवार रात धौराटांडा अड्डे पर मिट्टी से भरीं दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रुकवाया। उनके चालकों से मिट्टी उठाने का अनुमति पत्र मांगा लेकिन वे लोग नहीं दिखा सके। इसके बाद वाहनों को सीज कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सीज की गईं दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां थाने में खड़ी की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें