फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: वाहनों का डीजल निकालने वाले गिरोह के दो चोर गिरफ्तार, होटल-ढाबों के पास गाड़ी लगाकर करते थे चोरी

Fri, 15 Dec 2023 08:07 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

इज्जतनगर थाना पुलिस ने वाहनों का डीजल चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दोनों दो साल से वाहनों का तेल चोरी कर रहे थे। 
विज्ञापन
तेल चोरी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पुलिस ने होटलों के बाहर गाड़ी खड़ी करके वाहनों का डीजल चोरी करने वाले गिरोह के दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जेल भेजा गया है। गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश हो रही है। गिरोह कई जिलों में घूमकर घटनाएं कर चुका था।

विज्ञापन


इज्जतनगर थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र के साथ ही शहर में कई जगह हाईवे किनारे ट्रकों से डीजल व अन्य सामान की चोरी के मामले सामने आ रहे थे। पुलिस ने हाईवे पर गश्त के दौरान ट्रक से डीजल चोरी करने की कोशिश करते दो लोगों को पकड़ लिया। 

आरोपियों ने बताया कि इनके नाम हाफिजगंज के गांव नऊआनगला निवासी प्रदीप गंगवार व नवाबगंज के गुलशन नगर निवासी रोहित हैं। इनके साथी नवाबगंज के तुमड़िया निवासी अमन, शेरा, सचिन, हरपाल, गुड्डा व अजय आदि फरार हो गए। आरोपियों के पास से दो चाकू, दो कैन और सफेद पाइप बरामद हुआ।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दो साल से कर रहे थे तेल चोरी 
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दो साल से वह वाहनों से तेल चोरी कर रहे हैं। टंकी का लॉक तोड़कर डीजल चोरी करते हैं। बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत के साथ ही रामपुर में भी वह घटनाएं कर चुके हैं। दो से तीन महीने तक एक जिले में तेल चोरी कर फिर दूसरे जिले में चले जाते हैं। 

बताया कि ढाबों व होटलों के बाहर ट्रकों को खड़ा करके जब ड्राइवर सो जाते हैं तो यह लोग अपनी गाड़ी उस वाहन के बराबर में लगा देते हैं। डीजल टंकी का लॉक तोड़कर यह लोग उस वाहन का डीजल खींच लेते हैं। साथ में तमंचे और चाकू भी रखते हैं और ड्राइवर के जाग जाने पर उसे धमका देते हैं। 

आमतौर पर ट्रक वाले दूसरे प्रदेशों के होते हैं तो वह रिपोर्ट लिखाने भी नहीं आते। इस चोरी के डीजल को वह ढाबों व अन्य जगह कम दाम में बेच देते हैं। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है जो फरार हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें