फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फतेहगंज पूर्वी में दो किशोरियां लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के दो गांवों की किशोरियां घर से लापता हो गईं। परिजनों ने फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को परिचित युवक अपने भाई की मदद से ले गया है। उनकी बेटी अपने साथ घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात भी ले गई है। पीड़ित ने बेटी के साथ अनहोनी होने की आशंका व्यक्त करते हुए दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे गांव की भी एक किशोरी को परिचित दो युवक बृहस्पतिवार रात बाइक से ले गए। खेत से फसल की रखवाली कर आ रहे लोगों ने ग्रामीण को जानकारी दी। किशोरी की मां ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि लड़कियों के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर लड़कियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें