फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली के दो शिक्षकों को मिला राज्य पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
जितेंद्र सिंह व चमन जहां को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

बरेली। शिक्षक दिवस पर बरेली के दो शिक्षकों को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित समारोह में इन शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान के लिए सम्मानित किया। इनमें उच्च प्राथमिक विद्यालय फैजनगर, भूता के शिक्षक जितेंद्र सिंह और इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य चमन जहां शामिल हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में हासिल किया नया मुकाम

इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य चमन जहां को यह सम्मान कॉलेज में किए गए महत्वपूर्ण सुधारों और उसके पुनरुत्थान के लिए मिला है। इस सम्मान को प्राप्त करने के बाद चमन जहां ने कहा कि यह न केवल उनके लिए, बल्कि उनके सभी साथी शिक्षकों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इससे उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर करने की ऊर्जा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों के लिए समर्पित किया जीवन

उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक जितेंद्र सिंह को शिक्षा के प्रति उनके समर्पण के लिए सम्मानित किया गया है। उन्हें पुरस्कार स्वरूप 25,000 की नकद राशि, एक सरस्वती प्रतिमा और एक प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। जितेंद्र सिंह ने इस पुरस्कार का श्रेय अपने विद्यार्थियों और विद्यालय को दिया। कहा कि वह पुरस्कार राशि का उपयोग विद्यार्थियों की बेहतरी के लिए करेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें