फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में दो छात्रों की मौत: नौवीं के विद्यार्थी को बस ने मारी टक्कर, दूसरे की नदी में डूबने से गई जान

Wed, 20 Sep 2023 01:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों कक्षा नौ के छात्र थे। सीबीगंज क्षेत्र में बस की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। उधर, नवाबगंज में नदी में डूबने से छात्र की जान चली गई। 
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज में बाइक सवार छात्र को टक्कर मारकर बस निकल गई। छात्र की मौत हो गई। सीबीगंज के गांव बंडिया का निवासी 16 वर्षीय तेजपाल गांव के स्कूल में नवीं कक्षा का छात्र था। पढ़ाई के साथ ही वह शादी समारोह में एलईडी वॉल लगाने का काम करता था। मंगलवार को तेजपाल किसी काम से नदौसी गया था। वहां से बाइक से वापस घर आ रहा था। 

विज्ञापन


परसाखेड़ा पुलिस चौकी के सामने पीछे से आई बस उसकी बाइक को टक्कर मारती निकल गई। इस हादसे में छात्र गंभीर घायल हो गया। जिसे निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तेजपाल के पांच भाई बहन हैं। उसकी मौत से सबका बुरा हाल है।

विज्ञापन

नदी में डूबने से जीशान की मौत 

दूसरा हादसा नवाबगंज क्षेत्र में हुआ है। यहां पनघेली नदी में डूबकर कक्षा नौ के छात्र जीशान की मौत हो गई। बगिया मोहल्ला निवासी जीशान अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। वह गहरे पानी में डूब गया। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। छात्रे के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें