फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलगर्ल के साथ मिलकर लड़कों से उगाही करने वाले दो सिपाही निलंबित, ऑडियो वायरल

Sun, 17 Jan 2021 10:16 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

दो सिपाहियों की करतूत ने एक बार फिर खाकी की फजीहत करा दी। एक कॉलगर्ल के साथ मिलकर दो सिपाही पहले युवाओं को झांसे में लेकर उसके साथ भेजते थे, फिर पीछे से दबिश देकर रंगेहाथ पकड़ लेते थे। इसके बाद सौदेबाजी करते मोटी वसूली करके छोड़ देते थे। दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी पर लोग आसानी से इनके जाल में फंसकर रकम दे देते थे।

विज्ञापन


एक अन्य सिपाही से धंधे में शामिल लड़की की बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी ने मामले का संज्ञान लेकर सेहरामऊ उत्तरी थाने की गड़वाखेड़ा चौकी पर तैनात दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है और जांच सीओ पूरनपुर को सौंप दी है। 

सोशल मीडिया पर शनिवार रात एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें सेहरामऊ उत्तरी थाने में तैनात एक सिपाही लड़की से बात कर रहा था कि गढ़वाखेड़ा चौकी के सिपाही विपिन मिश्रा और पवन मिश्रा लंबे समय से अनूठे तरीके से कमाई कर रहे हैं। दोनों कुछ लड़कियों को लड़कों के साथ भेजते हैं। जब लड़के लड़कियों के साथ आपत्तिजनक हालत में होते हैं तो दबिश देकर उन्हें पकड़ लेते हैं। 
विज्ञापन


ऑडियो के अनुसार वे खुद भी युवती से  संबंध बनाते थे। फिर पकड़े गए युवकों को कार्रवाई का डर दिखाकर ठगा जाता था। इस तरह से कई लोगों को ठगने की भी बात कही गई। जंगल क्षेत्र ही नहीं, चौकी के सामने बने कमरे को भी इस धंधे के लिए इस्तेमाल किया जाता था। 

ऑडियो में सिपाहियों पर गंभीर आरोप थे। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो अफसरों तक पहुंच गया। जिस पर एपी ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया। मामले की कुछ दिन पहले भी अफसरों से शिकायत की गई थी, लेकिन उस वक्त जांच के नाम पर कार्रवाई टाल दी गई। 

दोनों सिपाहियों की शिकायत मिली थी। इसकी गोपनीय जांच चल रही थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर उन्हें निलंबित कर दिया है। ऑडियो को भी चेक कराया जा रहा है। विभागीय जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - जयप्रकाश, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें