फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में दबोचे गए नटवरलालः नकली को असली सोने का सिक्का बताकर लोगों को ठगने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

Sun, 17 Jan 2021 09:25 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बंडा (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
बरामद किए गए सिक्के - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पुलिस ने नकली सिक्कों को सोने का बताकर बेचने वाले गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। तीनों को कोर्ट से जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


बंडा के थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि 16 जनवरी की शाम बंडा से ददिउरी जाने वाले मार्ग पर एसएसआई राजेश कुमार, एसआई रविंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बाइक से निकले तीन लोगों को रोका गया तो वह सकपका गए। 

शक होने पर पुलिस ने तीनों की तलाशी ली तो उनके पास से सोने के दो सिक्के, 40 नकली सोने के सिक्के, तमंचा और दो हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम जनपद पीलीभीत के कसबा पूरनपुर के मोहल्ला ढका निवासी नसीम खां, मोहल्ला रजागंज निवासी शाहिद और गांव मूझहा निवासी दिलशाद बताया।
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि वे लोग सस्ते में सोने के सिक्के बेचने का झांसा देकर लोगों को फंसाते थे। चेक करते समय असली सिक्के दे देते और बेचने के समय नकली सिक्के देकर रुपये ठग लेते थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें