आंवला। पुलिस ने सोमवार रात को एक किलो तीन सौ ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस को आरोपियों के पास से बाइक व दो मोबाइल फोन मिले हैं। थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि सोमवार रात चेकिंग के दौरान आंवला-भमोरा रोड पर रमनगला गांव के पास शक होने पर बाइक सवार दो लोगों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। दोनों के पास से एक किलो तीन सौ ग्राम अफीम बरामद हुई।
पुलिस ने नगरिया देहाजब्ती गांव निवासी आरोपी विनोद व टांडा गांव निवासी अजय को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने बताया कि वे अफीम बाहर से खरीदकर लाते हैं। वे दोनों बेचने जा रहे थे। पुलिस ने बाइक को सीज कर दिया है। संवाद